समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 05 जून 2026
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
आज दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय डुमरांव में आयोजित समारोह में बक्सर जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों श्री बालमुकुंद कुमार (जूडो खिलाड़ी) एवं श्री आशुतोष कुमार सिंह (फुटबॉलर) को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा दोनों खिलाड़ियों को खेल क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान एवं जिले का गौरव बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को मोमेंटो, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्री बालमुकुंद कुमार ने 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में जूडो खेल में रजत पदक प्राप्त कर बिहार एवं बक्सर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं श्री आशुतोष कुमार सिंह ने भारतीय फुटबॉल लीग प्रणाली के महत्वपूर्ण स्तर I-League 3 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बक्सर, एवं उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर भी उपस्थित रहे।
उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ी जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं तथा उनकी सफलता खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
जिला प्रशासन ने दोनों खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की शुभकामनाएं व्यक्त की।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #Buxar #buxarjila #bihar #topfollowers
Buxar, Bihar | Jun 5, 2026