गावां: नकाबपोश चोरों ने वृद्ध महिला के घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी लूटे
Gawan, Giridih | May 17, 2026 गावां थाना क्षेत्र के चेरवा में शुक्रवार की रात्रि एक वृद्ध महिला 60 वर्षीय वृद्ध मुन्द्रिका देवी पति स्व परमेश्वर बढ़ई के घर पांच छह की संख्या में नकाब पोश चोर घुस कर लाखों के जेवर, जमीन के कागजात और बीस हजार नगद रुपए लेकर फरार हो गया।