आबू रोड: आबूरोड के चंद्रावती में जमीन विवाद में हत्या के मामले का रीको पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
आबूरोड जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में आबूरोड पुलिस ने चंद्रावती क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार दिनांक 12-13 जून 2026 की रात्रि थाना आबूरोड क्षेत्र के सरहद चंद्रावती में दो भाइयों के बीच आपसी कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई थी।