किशनगंज: कृषि विभाग की पहल: पंचायत स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के तहत शुक्रवार को 2 बजे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कृषि विभाग द्वारा व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के सभी सातों प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता गोष्ठियां आयोजित की गईं। विभाग ने ग्रामीणों को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।