प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के मनोहर गढ़ के पास चलती यात्री बस का एक्सल टूटा, पलटने से 10 यात्री घायल, जिनमें 8 महिलाएं शामिल
मध्य प्रदेश के पिपलोदा से प्रतापगढ़ आ रही चौधरी ट्रेवल्स की एक निजी यात्री बस जो प्रतापगढ़ से 7 किलोमीटर पहले आज सुबह मनोहरगढ़ पेट्रोल पंप के पास अचानक एक्सल टूटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें 8 महिलाएं शामिल हैं। घायलों को ग्रामीणों, निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी