प्रतापगढ़: नशेड़ी युवकों ने पेट्रोल पंप पर मचाया उत्पात, भीड़ ने कर दी पिटाई,
शहर के बलीपुर स्थित जगवती पेट्रोल पंप पर नशे में धुत बाईक सवार पेट्रोल भराने पहुंचे थे।
किसी बात को लेकर उनका पंप पर कार्य करने वाले एक कर्मचारी से विवाद हो गया।
विवाद के बाद जब वह कर्मचारी जान बचाने के लिए पंप से भागा तो वहां भी मारने पहुंचे दोनों युवक।
मारपीट के दौरान अचानक किसी ने युवक के सर पर प्रहार कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के दौरान बगल में मौजूद ई रिक्शा एजेंसी संचालक में युवक के सर पर लोहे के रॉड से किया था प्रहार।
अब वह दुकान बंद करके है फरार।
इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,
प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
नगर कोतवाली पुलिस पेट्रोल पंप कर्मियों के विरुद्ध जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुटी।