कहरा: अगवानपुर के समीप अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा के पलटने से एक व्यक्ति हुआ जख्मी, सदर अस्पताल सहरसा में इलाज जारी
बिहरा थाना के अगवानपुर समीप तेज रफ्तार ई रिक्शा चालक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर पलट गया। ई रिक्शा के पलटने से ई रिक्शा पर सवार एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम मनोज झा जो की बनगांव थाना के बसोना गांव वार्ड 13 का रहने वाला बताया जा रहा है।