कहरा: समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने सहरसावासियों से की 7 मई को मतदान करने की अपील
आज समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने लोकसभा चुनाव के लिए 07 मई को होनेवाले मतदान में सहरसा वासियों को निर्भीक होकर मतदान करने का अपील किया है। उन्होंने कहा है कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रत्येक बूथ पर शेड,शुद्ध ठंडा पेयजल,रैंप और व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र में सहभागिता करें।