कहरा: बल्थी गांव में बांस का टाट लगाकर विवादित जमीन को घेरने को लेकर हुई मारपीट, 4 लोग हुए घायल
बख्तियारपुर थाना के बल्थी गांव वार्ड 5 में विवादित जमीन पर एक पक्षों के लोगों के द्वारा बांस का टाट लगाकर घेरा जा रहा था दूसरे पक्ष के लोगों ने मना किया तो मारपीट हो गई। जिस मारपीट में तीन पुरुष और एक महिला जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम रामदेव ठाकुर संतोष ठाकुर वीरेंद्र ठाकुर और रानी देवी बताया जा रहा है।