राशमि: राशमी में झाड़ेश्वर महादेव का नाग-छत्र श्रृंगार, सावन सोमवार और नाग पंचमी पर भक्तों को दुर्लभ दर्शन
अरावली की तलहटी में स्थित राशमी कस्बे के प्राचीन झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना। इस शुभ अवसर पर संध्याकालीन आरती से पूर्व भगवान शिव का दिव्य नागराज स्वरूप में श्रृंगार किया गया, जिसे देखकर भक्त अभिभूत हो गए। यह विशेष श्रृंगार शिव भक्त संपत सोनी ने अपनी मनोकामना के साथ करवाया था। इस बार बाबा को विशे