आई.सी.डी.एस. योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश*
*पोषण ट्रैकर की रैंकिंग में कटिहार जिला को प्रथम स्थान पर लाने पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समेत सभी कर्मी एवं आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका को बधाई दी और आंगनबाड़ी केंद्र संचालन को विभागीय नियमानुकूल गुणवत्तापूर्ण संचालन हेतु नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण कर अपेक्षित सुधार के दिए निर्देश*
*आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्ति, कायाकल्प अभियान अन्तर्गत आंगनबाड़ी केंद्र उत्क्रमण, रंग रोगन, पोषण ट्रैकर एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की डीएम ने की समीक्षा*
कटिहार,20 नवंबर 2026
आज जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी के अध्यक्षता में समाहरणालय के NIC सभागार में आई.सी.डी.एस. के तहत आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र संचालन, पोषण ट्रेकर एवं अन्य से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी, कटिहार द्वारा किराये के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी विद्यालयों अथवा अन्य सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, जहाँ सरकारी विद्यालय अथवा अन्य सरकारी भवन उपलब्ध नहीं हैं, वहाँ उपयुक्त भूमि चिह्नित कर आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
किराये के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने तथा उनके लिए भवन निर्माण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में वर्तमान में 2018 आंगनबाड़ी केंद्र किराये के भवनों में संचालित हैं। जिसे चरणबद्ध तरीके से सरकारी भवनों में स्थानांतरित करना अथवा उनके लिए स्वयं के आंगनबाड़ी भवन का निर्माण सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त, जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य सरकारी भवनों का कायाकल्प अभियान के तहत जीर्णोद्धार कराया जाय, प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर पेयजल, शौचालय एवं विधुत सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा ताकि बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। संबंधित कार्यान्वयन एजेंसी को निदेश दिया गया कि विभागीय मानक एवं नियमानुकूल गुणवत्तापूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कराया जाय ।
साथ ही समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी, कटिहार के द्वारा आई.सी.डी.एस. अंतर्गत पोषण ट्रैकर के सभी Indicator पर विस्तृत रूप से समीक्षा की गई, जिसमें सभी Indicator को शत्-प्रतिशत् पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। कटिहार जिला का राज्य स्तर पर प्रथम रैंक रहने पर जिला पदाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया तथा निदेश दिया गया कि इस माह कार्य योजना बनाकर अपेक्षित सुधार कर लिया जाय ताकि इस माह भी जिला का रैंक प्रथम हो सकें। नाटापन, कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों का विशेष अभियान के तहत पहचान कर महिला पर्यवेक्षिका के माध्यम से अपेक्षित सुधार करने का निदेश दिया गया। अतिकुपोषित/अल्प वजन वाले बच्चों की पहचान कर पोषण पुनर्वास केन्द्र में चिकित्सकीय परामर्श हेतु भेजने का निदेश दिया। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण एवं कायाकल्प एवं अन्य महत्वपूर्ण रिपोर्ट त्रुटि रहित ससमय जिला प्रोग्राम कार्यालय को उपलब्ध कराएं। टी. एच.आर. वितरण एवं गर्म पका भोजन वितरण का इंट्री पोषण ट्रैकर एप पर शत प्रतिशत कराने का निदेश दिया गया। आंगन ऐप्स पर आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण में निम्न प्रदर्शन करने वाली महिला पर्यवेक्षिका से कारण पृच्छा करते हुए विभागीय निदेश के आलोक में कार्रवाई करने का निदेश दिया गया । जिला पदाधिकारी द्वारा पोषण ट्रैकर के सभी Indicator के परियोजनावार रैकिंग में निम्न प्रदर्शन करने वाले परियोजना को एक सप्ताह के अंदर अपेक्षित सुधार करने का निदेश दिया गया। आभा आई०डी०, अपार आई०डी० की समीक्षा के पश्चात निदेश दिया गया कि सभी परियोजना में बच्चों एवं महिलाओं के आधार कार्ड बनाने हेतु विशेष कैम्प आयोजित किया जाएगा ।प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना से संबंधित समीक्षा की गई, जिसमे लक्ष्य के अनुरूप कम उपलब्धि पर खेद व्यक्त करते हुए माह नवम्बर तक के अंतिम सप्ताह तक सुधार करने का निदेश दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर वंचित लाभुकों की पहचान कर आवेदन अपलोड कराने का निदेश दिया गया।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा आई सी डी एस के मुख्य इंडीकेटर की महत्ता एवं उद्देश्य के प्रति सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को अवगत कराते हुए निदेश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन एवं विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रम का आयोजन वास्तविक सुधार हेतु कराया जाय ।
उक्त समीक्षात्मक बैठक में उप विकास आयुक्त, कटिहार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, कार्यपालक अभियंता, LAEO, कटिहार एवं बारसोई, सभी परियोजना के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक एवं अन्य उपस्थित हुए एवं VC के माध्यम से प्रखंड स्तर से प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Nov 20, 2026