Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
r4rajesh055
चार दिन की कठिन साधना, 36 घंटे का निर्जला व्रत और उगते सूर्य को अर्घ्य, आस्था के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व
Katihar, Katihar
| Nov 20, 2026
MORE NEWS
दिनांक 19 नवंबर को कटिहार जिले से संबंधित प्रमुख खबरों का समाचार पत्रों में प्रकाशित संकलन। #Katihar #BiharNews #DistrictAdministration #AshutoshDwivedi #NewspaperCoverage
Katihar, Bihar | Nov 20, 2026
उद्यान विभाग द्वारा लक्ष्मीपुर पंचायत में 25 हेक्टेयर क्षेत्रफल में केला क्लस्टर का विकास बरारी (कटिहार): उद्यान निदेशालय, बिहार सरकार द्वारा संचालित क्लस्टर आधारित बागवानी विकास योजना के अंतर्गत कटिहार जिले के बरारी प्रखंड की लक्ष्मीपुर पंचायत में 25 हेक्टेयर क्षेत्रफल में केला क्लस्टर विकसित किया गया है। इस क्लस्टर के माध्यम से एक ही पंचायत के किसानों को संगठित रूप से केला की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस क्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी, सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण), प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कोढ़ा एवं प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, बरारी द्वारा संयुक्त रूप से लक्ष्मीपुर पंचायत में विकसित केला क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण एवं जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि पंचायत में लगभग 25 हेक्टेयर क्षेत्रफल में किसानों द्वारा केला की खेती की जा रही है। इस वित्तीय वर्ष में योजना के अंतर्गत चयनित किसानों को केला के पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही, योजना के निर्धारित प्रावधानों एवं पात्रता के अनुरूप किसानों को सहायता अनुदान दिए जाने का भी प्रावधान है। इस क्लस्टर विकास का मुख्य उद्देश्य एक ही क्षेत्र में बड़े पैमाने पर केला उत्पादन को बढ़ावा देना, किसानों की आय में वृद्धि करना, उन्नत तकनीक से खेती को प्रोत्साहित करना तथा बागवानी फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करना है। उद्यान विभाग द्वारा किसानों को वैज्ञानिक तरीके से केला की खेती करने, पौधों की उचित देखभाल, संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं पौधा संरक्षण संबंधी आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला उद्यान पदाधिकारी ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि क्लस्टर आधारित खेती से न केवल उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों को सामूहिक रूप से बाजार की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित होगी। Department of Agriculture, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Katihar, Bihar | Nov 20, 2026
# 🌾 *किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी बना नई पीढ़ी की प्रतिभा, कृषि ज्ञान,विज्ञान कला संस्कृति एवं नवाचार का महासंगम!* ## जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन मे जिला स्तरीय किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी 2026 में सात विद्यालयों के बच्चों ने किसानों के बीच दिखाया उत्साह; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसनों समेत कृषि क्विज एवं ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित **कृषि के प्रति नई पीढ़ी में रुचि एवं जागरूकता विकसित करने की अनूठी पहल; बिहार गीत के सामूहिक गायन के साथ दो दिवसीय आयोजन का हुआ भव्य समापन।** **कटिहार, 20 नवंबर 2026।** संयुक्त कृषि भवन, कटिहार परिसर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी 2026 के दूसरे दिन एक विशेष उत्साह एवं उमंग का माहौल देखने को मिला। जिले के सात विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने किसान मेला में पहुंचकर किसानों के बीच उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा कृषि आधारित गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, आदर्श उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्चाईबाड़ी सहित जिले के सात विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों ने किसान मेला में लगी कृषि प्रदर्शनी, विभिन्न कृषि उत्पादों, नवीन कृषि तकनीकों एवं नवाचारों के प्रति विशेष रुचि दिखाई। किसानों एवं विद्यार्थियों के बीच यह सहभागिता नई पीढ़ी को कृषि से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। इस अवसर पर कुल 30 छात्र-छात्राओं के बीच कृषि आधारित क्विज एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने कृषि संबंधी अपने ज्ञान, रचनात्मक सोच एवं कलात्मक प्रतिभा का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया। ### 🏆 1. *कृषि क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान का कौशल* कृषि आधारित क्विज प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के कृषि, खेती की आधुनिक तकनीक, कृषि विविधीकरण एवं कृषि संबंधी सामान्य जानकारी का मूल्यांकन किया गया। **प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय :** - **प्रथम स्थान:** पीएम श्री-2 गांधी उच्च विद्यालय, न्यू कॉलोनी, कटिहार। - **तृतीय स्थान:** मध्य विद्यालय बीएमपी-7, कटिहार; पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कटिहार एवं मध्य विद्यालय तेजा टोला, कटिहार के छात्र-छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया। ### 🎨 2. *ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों से उकेरी कृषि की तस्वीर* ड्राइंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने कृषि, किसान, हरित खेती एवं ग्रामीण जीवन से जुड़े विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। **प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय :** - **प्रथम स्थान:** पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कटिहार। - **द्वितीय स्थान:** उत्क्रमित मध्य विद्यालय शरीफगंज एवं पीएम श्री-2 आदर्श उच्च विद्यालय, न्यू कॉलोनी, कटिहार। - **तृतीय स्थान:** मध्य विद्यालय मिर्चाईबाड़ी, पीएम श्री-2 गांधी उच्च विद्यालय, न्यू कॉलोनी एवं यूएमएस वर्मा रिप्यूजी कॉलोनी, कटिहार। *प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।* ### 🌱 3. *कृषि क्षेत्र में रोजगार एवं करियर की अपार संभावनाओं से रूबरू हुए विद्यार्थी* कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, कटिहार श्री राजीव कुमार ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कृषि क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं करियर की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में कृषि केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि कृषि विज्ञान, कृषि अभियांत्रिकी, कृषि स्नातक, कृषि विशेषज्ञता, उद्यान विशेषज्ञता, मृदा विज्ञान, कृषि प्रसार, बीज उत्पादन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि आधारित उद्योग, कृषि यंत्र एवं ड्रोन तकनीक, कृषि विपणन, एफपीओ, कृषि उद्यमिता तथा स्टार्टअप जैसे अनेक क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, नवाचार एवं उद्यमिता को अपनाकर कृषि क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। ### 🎓 4. *बिहार कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र* कार्यक्रम के दौरान बिहार कौशल विकास मिशन (BSDM) के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही किसान मेला के सफल आयोजन एवं विभिन्न गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कृषि कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ### 🥬 5. *सब्जी प्रदर्शनी एवं कृषि स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र* किसान मेला परिसर में आयोजित सब्जी प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की सब्जियों एवं कृषि उत्पादों की उत्कृष्ट प्रदर्शनी लगाने वाले किसान प्रतिभागियों को चयनित कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों, संस्थाओं, एफपीओ, कृषि आधारित उद्यमियों एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के संचालकों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। ### 🎒 6. *इफको की ओर से बच्चों को स्कूल बैग प्रदान कर किया गया प्रोत्साहित* कार्यक्रम के दौरान इफको के जिला प्रबंधक श्री सरफराज अहमद द्वारा प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। स्कूल बैग प्राप्त कर बच्चों ने प्रसन्नता व्यक्त की। ### 👥 7. *पदाधिकारियों, कृषि कर्मियों एवं शिक्षकों की रही गरिमामयी उपस्थिति* इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, जिला सूचना जन संपर्क पदाधिकारी,एडीसी कटिहार, उप परियोजना निदेशक आत्मा, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO), सहायक निदेशक (AC), कृषि समन्वयक (KS), कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। *साथ ही जिले के सात विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।* उपस्थित पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में कृषि के प्रति रुचि, वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं जागरूकता विकसित होती है। किसान मेला के माध्यम से किसानों के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी कृषि की नवीन तकनीकों, कृषि विविधीकरण एवं कृषि आधारित रोजगार के अवसरों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। ### 🇮🇳 8. *बिहार गीत के सामूहिक गायन के साथ किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी का भव्य समापन* जिला स्तरीय किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी 2026 के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम का समापन बिहार गीत के सामूहिक गायन के साथ किया गया। बिहार की गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध विरासत एवं विशिष्ट पहचान को समर्पित बिहार गीत के गायन से पूरा परिसर उत्साह एवं गौरव की भावना से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कृषि कर्मियों, किसानों, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस प्रकार कृषि नवाचार, किसान सम्मान, छात्र प्रतिभा, कृषि उद्यमिता एवं सांस्कृतिक एकता के संदेश के साथ दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। **जिला कृषि पदाधिकारी, कटिहार श्री राजीव कुमार ने कहा कि** नई पीढ़ी को कृषि से जोड़ना समय की आवश्यकता है। आज कृषि में तकनीक, नवाचार, उद्यमिता एवं स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों में कृषि के प्रति रुचि विकसित कर उन्हें भविष्य में कृषि क्षेत्र के विकास का सहभागी बनाना इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। Department of Agriculture, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Nov 20, 2026
जनता की समस्याओं का त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान प्राथमिकता! जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन के निर्देश दिए गए। #JantaDarbar #Katihar #DistrictAdministration #AshutoshDwivedi #Bihar
Katihar, Bihar | Nov 20, 2026
आई.सी.डी.एस. योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश* *पोषण ट्रैकर की रैंकिंग में कटिहार जिला को प्रथम स्थान पर लाने पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समेत सभी कर्मी एवं आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका को बधाई दी और आंगनबाड़ी केंद्र संचालन को विभागीय नियमानुकूल गुणवत्तापूर्ण संचालन हेतु नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण कर अपेक्षित सुधार के दिए निर्देश* *आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्ति, कायाकल्प अभियान अन्तर्गत आंगनबाड़ी केंद्र उत्क्रमण, रंग रोगन, पोषण ट्रैकर एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की डीएम ने की समीक्षा* कटिहार,20 नवंबर 2026 आज जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी के अध्यक्षता में समाहरणालय के NIC सभागार में आई.सी.डी.एस. के तहत आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र संचालन, पोषण ट्रेकर एवं अन्य से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी, कटिहार द्वारा किराये के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी विद्यालयों अथवा अन्य सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, जहाँ सरकारी विद्यालय अथवा अन्य सरकारी भवन उपलब्ध नहीं हैं, वहाँ उपयुक्त भूमि चिह्नित कर आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। किराये के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने तथा उनके लिए भवन निर्माण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में वर्तमान में 2018 आंगनबाड़ी केंद्र किराये के भवनों में संचालित हैं। जिसे चरणबद्ध तरीके से सरकारी भवनों में स्थानांतरित करना अथवा उनके लिए स्वयं के आंगनबाड़ी भवन का निर्माण सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त, जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य सरकारी भवनों का कायाकल्प अभियान के तहत जीर्णोद्धार कराया जाय, प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर पेयजल, शौचालय एवं विधुत सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा ताकि बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। संबंधित कार्यान्वयन एजेंसी को निदेश दिया गया कि विभागीय मानक एवं नियमानुकूल गुणवत्तापूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कराया जाय । साथ ही समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी, कटिहार के द्वारा आई.सी.डी.एस. अंतर्गत पोषण ट्रैकर के सभी Indicator पर विस्तृत रूप से समीक्षा की गई, जिसमें सभी Indicator को शत्-प्रतिशत् पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। कटिहार जिला का राज्य स्तर पर प्रथम रैंक रहने पर जिला पदाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया तथा निदेश दिया गया कि इस माह कार्य योजना बनाकर अपेक्षित सुधार कर लिया जाय ताकि इस माह भी जिला का रैंक प्रथम हो सकें। नाटापन, कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों का विशेष अभियान के तहत पहचान कर महिला पर्यवेक्षिका के माध्यम से अपेक्षित सुधार करने का निदेश दिया गया। अतिकुपोषित/अल्प वजन वाले बच्चों की पहचान कर पोषण पुनर्वास केन्द्र में चिकित्सकीय परामर्श हेतु भेजने का निदेश दिया। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण एवं कायाकल्प एवं अन्य महत्वपूर्ण रिपोर्ट त्रुटि रहित ससमय जिला प्रोग्राम कार्यालय को उपलब्ध कराएं। टी. एच.आर. वितरण एवं गर्म पका भोजन वितरण का इंट्री पोषण ट्रैकर एप पर शत प्रतिशत कराने का निदेश दिया गया। आंगन ऐप्स पर आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण में निम्न प्रदर्शन करने वाली महिला पर्यवेक्षिका से कारण पृच्छा करते हुए विभागीय निदेश के आलोक में कार्रवाई करने का निदेश दिया गया । जिला पदाधिकारी द्वारा पोषण ट्रैकर के सभी Indicator के परियोजनावार रैकिंग में निम्न प्रदर्शन करने वाले परियोजना को एक सप्ताह के अंदर अपेक्षित सुधार करने का निदेश दिया गया। आभा आई०डी०, अपार आई०डी० की समीक्षा के पश्चात निदेश दिया गया कि सभी परियोजना में बच्चों एवं महिलाओं के आधार कार्ड बनाने हेतु विशेष कैम्प आयोजित किया जाएगा ।प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना से संबंधित समीक्षा की गई, जिसमे लक्ष्य के अनुरूप कम उपलब्धि पर खेद व्यक्त करते हुए माह नवम्बर तक के अंतिम सप्ताह तक सुधार करने का निदेश दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर वंचित लाभुकों की पहचान कर आवेदन अपलोड कराने का निदेश दिया गया। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा आई सी डी एस के मुख्य इंडीकेटर की महत्ता एवं उद्देश्य के प्रति सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को अवगत कराते हुए निदेश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन एवं विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रम का आयोजन वास्तविक सुधार हेतु कराया जाय । उक्त समीक्षात्मक बैठक में उप विकास आयुक्त, कटिहार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, कार्यपालक अभियंता, LAEO, कटिहार एवं बारसोई, सभी परियोजना के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक एवं अन्य उपस्थित हुए एवं VC के माध्यम से प्रखंड स्तर से प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित रहे। जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Nov 20, 2026
बेहतर पोषण, सुरक्षित बचपन और सशक्त आंगनबाड़ी की दिशा में पहल! जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में ICDS योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। पोषण ट्रैकर में कटिहार के प्रथम स्थान पर रहने पर टीम को बधाई देते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण, भवन निर्माण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। #Katihar #ICDS #PoshanTracker #Bihar #WomenAndChildDevelopment
Katihar, Bihar | Nov 20, 2026
मां के बुलावे पर छठ में घर लौटी बेटी, कटिहार के कलाकारों की फिल्म ‘अर्घ्य’ में छिपी है भावुक कहानी
Katihar, Katihar | Nov 20, 2026
कटिहार का नई मार्केट....
Katihar, Katihar | Nov 20, 2026