भीकनगांव: खोलवा गांव में पुराने विवाद में युवक ने साथियों के साथ अधेड़ से मारपीट की, घायल जिला अस्पताल रेफर
खोलवा गांव में पुराने विवाद को लेकर एक अधेड़ से लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल कुरबान पिता सकुर खान (52) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की है। फरियादी कुरबान खान ने अपने बेटे मोईन खान के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।