कोंडागांव: मतगणना पर कोण्डागांव नगरपालिका क्षेत्र में 04 जून को कलेक्टर ने किया शुष्क दिवस घोषित
लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना 04 जून को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत द्वारा कोण्डागांव के नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस पर नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत संचालित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान तथा एफएल 7 सैनिक कैंटीन पर सम्पूर्णं दिवस हेतु बंद रखे जाने के लिए सम्पूर्णं संव्यवहार पर प्रतिबंध लगाया गया है।