कोंडागांव: प्राकृतिक आपदा से मृत्यु पर 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी
कलेक्टर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के एक प्रकरण में वारिसों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसके अनुसार कोण्डागांव तहसील के ग्राम मालगांव निवासी कारीबाई की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर पुत्र संतू,पुत्री आयते,चमरी,लच्छनदई को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी