कोंडागांव: कोटपा एक्ट के तहत जिले में स्कूलों, महाविद्यालयों व अस्पतालों के पास तंबाकू बेचने वालों पर की जाएगी कार्रवाई : कलेक्टर
सोमवार को कलेक्ट्रेट में कोंडागांव कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही जिले में कोटपा एक्ट के तहत स्कूलों, महाविद्यालय, अस्पतालों जैसे संस्थानों के निकट संचालित तम्बाकु उत्पाद विक्रय करने वाले लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए संस्थानों के निकट ऐसे दुकानों के संचालक को प्रतिबंधित करने हेतु अधिकारियों को निर्देश है।