कोंडागांव: 4 जून को कोंडागांव में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के 242 एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के 290 मतदान केंद्रों के मतों की होगी गणना
कोण्डागांव जिले के अंतर्गत आने वाले बस्तर लोकसभा एवं कांकेर लोकसभा के मतदान केंद्रों में किये गए मतदान की मंगलवार को मतगणना का कार्य शहीद गुण्डाधुर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया जाएगा। कल सुबह 8 बजे से मतों की गिनती प्रारंभ की जाएगी। मतगणना के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं।