जबेरा: राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित सुखनंदन साहू का जबेरा में भव्य स्वागत
Jabera, Damoh | Sep 6, 2026 जबेरा। शासकीय सांदीपनि विद्यालय जबेरा के नवाचारी शिक्षक सुखनंदन साहू को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं और नवाचारी शिक्षण कार्यों के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उन्हें सम्मान प्रदान किया ग