खगड़िया: सदर अस्पताल चौक स्थित कार्यालय में धरोहर विरासत बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत हुई बैठक
देश बचाओ अभियान का बैठक शनिवार को सदर अस्पताल चौक स्थित संपर्क कार्यालय में हुआ। जिसकी अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया। बैठक में आगामी 6 फरवरी को पटना पुराना संग्रहालय को बचाने हेतु धरना प्रदर्शन सभा में खगड़िया से 15 सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेने की बातें कही गई। साथ ही अगामी 16 फरवरी को जिला अधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।