खगड़िया: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराया पति की हत्या, खगड़िया एसपी ने प्रेस कांफ्रेस में दी जानकारी
जिले के सतीशनगर के रेलवे ढाला के पास गोली मारकर राजीव मंडल की हत्या करने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सागर कुमार ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान बताया कि हत्याकांड का उद्भेदन दो दिनों के अंदर करते हुए घटना में शामिल पत्नी नयागांव पंचखुट्टी के चंदा देवी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया.