खगड़िया: सदर अस्पताल में जख्मी का चल रहा है इलाज, ससुराल में पत्नी की हत्या के आरोप में पिटाई, कहा कि बचाव में पत्नी को लगा चाकू
अलौली थाना क्षेत्र के हरिपुर निस्ता में पत्नी के हत्या करने के मामले में मृतका के पति तेलिहार निवासी सनोहर कुमार का भी जख्मी स्थिति में सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर सदर अस्पताल में जख्मी सनोहर ने बताया कि उसके पत्नी का दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध था। वह गुरूवार की शाम ही अपने ससुराल गया था। ससुराल जैसे ही पहुंचा उस पर चाकू, लाठी से हमला कर दिया गया।