खगड़िया: नयागांव पंचखुट्टी से हत्याकांड मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, सदर अस्पताल में कराया स्वास्थ्य जांच
परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव परबत्ता से हत्याकांड मामले में पुलिस ने चंदा देवी व फुचन मंडल के पुत्र अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले हुए हत्या मामले में दोनों को तकनीकी आधार पर किए गए जांच के बाद गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायियक हिरासत में भेजने से पहले सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराया गया।