खगड़िया: लाभ गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की हुई मौत
खगड़िया बखरी पथ के लाभ गांव के निकट बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान शहर के पटेल नगर के रहने वाले देवेंद्र शर्मा के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि वह बजाज फाइनेंस में काम करता था एवं किसी काम से बखरी गया हुआ था। इसी दौरान वापस वह पटेल नगर स्थित अपने घर लौट रहा था। वहीं पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।