बबेरू: बबेरू कोतवाली में तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना समाधान का आयोजन, फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं
Baberu, Banda | May 10, 2025 बबेरू कोतवाली परिसर मे शनिवार की सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक थाना समाधान दिवस का आयोजन बबेरू तहसीलदार लखनलाल राजपूत व प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, के नेतृत्व मे संपन्न किया गया। अलग-अलग गांव से फरियादियों ने अपनी अपनी समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा है। जिसमें ज्यादातर जमीनी विवाद पुलिस से संबंधित प्रार्थना पत्र आए हैं।