बबेरू: पवैया मोड़ के पास ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, ई-रिक्शा सड़क के किनारे पलटा, तीन लोग घायल
Baberu, Banda | May 9, 2025 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पवैया मोड़ के पास ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर हो गई। जिससे ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया, जिसमें सवार दो महिला व एक व्यक्ति घायल हो गया। परिजनों के द्वारा एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।