बबेरू: कैलाशपति इंटर कॉलेज बेर्राव में प्रधानाचार्य व छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा टीडी की वैक्सीन लगाई गई
Baberu, Banda | May 9, 2025 बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत कैलाशपति इंटर कॉलेज बेर्राव में शुक्रवार की दोपहर भारत सरकार के द्वारा स्कूल बेस्ट टीडी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा कैंप लगाकर किया गया है। जिसमें विद्यालय के लगभग आधा सैकड़ा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को वैक्सीन का टीका लगाया गया।