बबेरू: मंझिला गांव निवासी व्यक्ति ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद सल्फास की गोली खाई, सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल किया गया रिफर
Baberu, Banda | May 9, 2025 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंझिला गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र छोटेलाल उम्र 40 वर्ष यह आज शुक्रवार की दोपहर पत्नी से झगड़ा करने के बाद सल्फास की गोली खा लिया, और पुत्र को फोन से जानकारी दिया। पुत्र व रिश्तेदारों के द्वारा सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरो द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।