अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुलवीर सिंह का स्वागत समारोह टला, अलीगढ़ के जवान करन चौधरी हुए बलिदान
अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुलवीर सिंह का 17 नवंबर को होने वाला स्वागत समारोह स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला उनके पैतृक गांव सिरसा के जवान करन चौधरी के जम्मू-कश्मीर में बलिदान होने के दुखद समाचार के बाद लिया गया।
कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में देश को पांच पदक जिताने वाले एथलीट गुलवीर सिंह 17 नवंबर को अपने सिरसा स्थित पैतृक गांव आएंगे। उनके आगमन पर अतरौली के अवंतीबाई चौक से स्वागत व सम्मान समारोह किया जाना प्रस्तावित था। स्वजन व ग्रामीणों ने डीजे व ढोल की व्यवस्था भी कर ली थी। मगर अब ये स्वागत व सम्मान समारोह स्थगित कर दिया गया है।
गुलवीर सिंह छर्रा के गांव सिरसा निवासी हैं। उनके भाई मोनू ने बताया कि गांव के ही निवासी करन चौधरी भारतीय थल सेना (आर्मी) में कार्यरत थे। उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी।
#GulveerSingh #KaranChaudhary #अंतरराष्ट्रीयएथलीट #गुलवीरसिंह #करनचौधर # bjp #congress #aap #IndianArmy #MartyrSoldier #AligarhNews #UPNews #BreakingNews
Sadar, Lucknow | Nov 16, 2026