लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में चार जगहों छापेमारी कर पांच शराब तस्कर एवं चार शराबी को किया गिरफ्तार
गुरुवार अपराह्न 4:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लखीसराय रेलवे स्टेशन से तीन शराब तस्कर को, अशोक धाम स्टेशन की ओर जाने वाले कच्ची सड़क से एक बाइक सबार तस्कर एवं कजरा थाना क्षेत्र के सहमालपुर से एक शराब तस्कर गिरफ्तार हुए. बड़हिया से धरमपुर गांव के रहने वाले चार शराबी गिरफ्तार हुए.