पनकी में खूनी बवाल, महिला की मौत के बाद शव रखकर हंगामा
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में बीते दिनों हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। FIR के मुताबिक, 19 जुलाई की रात गोविन्द कमल के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। सूचना मिलने पर विकास कमल और उनकी मां राजेश्वरी कमल बीच-बचाव करने मौके पर पहुंचे।
परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने ऑटो चलाकर राजेश्वरी कमल को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने शव रखकर हंगामा करते हुए पांचों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
.
.
.
#Kanpur #Panki #KanpurNews #BreakingNews #CrimeNews