कानपुर में सिलेंडरों से कथित गैस चोरी का खेल कैमरे में कैद, वीडियो बनते ही लोडर लेकर निकले कर्मचारी!
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की आवास विकास चौकी अंतर्गत लोधेश्वर मंदिर के पास, मैक्स हॉस्पिटल के बगल वाली गली में इंडियन गैस सिलेंडरों से भरे एक थ्री-व्हीलर लोडर में कथित तौर पर सिलेंडरों से गैस निकालने का मामला सामने आया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि वीडियो बनता देख वहां मौजूद कर्मचारी सिलेंडरों से लदा लोडर लेकर मौके से निकलने लगे। आरोप यह भी है कि इस दौरान वीडियो बना रहे व्यक्ति को लोडर से टक्कर मारने की कोशिश की गई।
अब सवाल उठ रहे हैं कि अगर सब कुछ नियमों के मुताबिक था, तो वीडियो बनते ही कर्मचारी वहां से क्यों निकल गए? स्थानीय लोगों ने उपभोक्ताओं को कम गैस वाले सिलेंडर मिलने की शिकायतों को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब द�