कानपुर देहात में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, VIDEO वायरल
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के इटैली गांव के मजरा रिवरी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम खेतों से काम करके घर लौट रही अनीता और उनकी बेटी पूनम के साथ रास्ते में विवाद के बाद मारपीट हुई। चीख-पुकार सुनकर परिवार के रामबाबू, रोहित, अरविंद और दुर्गेश मौके पर पहुंचे, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। घटना में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले को लेकर पहले भी तीन बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं रसूलाबाद कोतवाली प्रभारी शिवनारायण सिंह के मुताबिक, दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोट: वायरल वीडियो में मारपीट होती दिखाई दे रही है। मामले से जुड़े