कानपुर के पनकी में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार पर चला KDA का बुलडोजर!
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के महावीर नगर स्थित काली मठिया मंदिर के पास सरकारी जमीन पर कथित रूप से अवैध तरीके से किए जा रहे निर्माण को KDA ने ध्वस्त कर दिया।
बताया जा रहा है कि खाली पड़ी जमीन को लेकर दो पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे थे। आरोप है कि करीब ढाई वर्ष पहले बनाई गई एक कब्र को पिछले कुछ दिनों से मजार का स्वरूप देकर स्थायी निर्माण कराया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार, KDA और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश कराई। जांच में संबंधित निर्माण KDA की सरकारी भूमि पर पाए जाने के बाद JCB से निर्माणाधीन ढांचा, गेट और बाउंड्रीवॉल ध्वस्त कर दी गई।
कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके