बकाया राशि मांगने पर दंपति से मारपीट, वीडियो आया सामने
कंधई थाना क्षेत्र में बकाया राशि मांगने पर एक दंपति से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बकाया राशि मांगने पर हमलावरों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे पति-पत्नी घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय घायल पति का ही शांतिभंग में चालान कर दिया इटवा अनहवा गांव निवासी शैलेश कुमारी, जो स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं, ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले समूह की सदस्य सरोजा गिरि के पति रमेश गिरि को 50 हजार रुपये का ऋण दिया गया था। इसमें से 30 हजार रुपये वापस कर दिए गए थे, लेकिन ब्याज सहित लगभग 27 हजार रुपये बकाया थे शुक्रवार शाम शैलेश कुमारी और उनके पति राजकुमार ने बकाया राशि मांगने के लिए रमेश गिरि से संपर्क किया। आरोप है कि इस दौरान रमेश गिरि और उनके परिजनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से शैलेश कुमारी और राजकुमार पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर कंधई थाने पहुंचे, तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय राजकुमार का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया इस कथित पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट शैलेश कुमारी ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।