इंदौर: ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिसकर्मी पर बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के कारण एएसआई से पद घटाकर आरक्षक किया गया
Indore, Indore | Dec 10, 2025 इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में चल रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है।जहां बाहरी अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं,वहीं विभाग के भीतर भी कार्यशैली को सुधारने के लिए कठोर कदम अपनाए जा रहे हैं।इसी क्रम में मंगलवार को एक और पुलिसकर्मी पर गंभीर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।