इंदौर: बर्थडे गैंग की फिर हरकत: द्वारिकापुरी में कारों के कांच तोड़े, CCTV फुटेज आया सामने
Indore, Indore | Dec 10, 2025 द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र में देर रात एक बार फिर बदमाशों ने शरारतपूर्ण हरकत को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। सड़क किनारे खड़ी चार से अधिक कारों के कांच तोड़ते हुए बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। फुटेज में साफ दिखाई दे रहे दो से तीन युवक गैंग के रूप में घूमते हुए क्रमवार कारों के पास पहुंचे और अचानक पत्थर व किसी कठोर वस्तु से उनके शीशे तोड़ दिए।