इंदौर जिले के सांवेर थाना क्षेत्र स्थित टेंशन चौराहे पर बुधवार को हुए मकान ढह जाने के कारण भीषण हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल और अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है, घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं प्रदेश सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।
Huzur, Bhopal | Sep 16, 2026