धार जिले के राजगढ़ में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं।
15 सितंबर को नया बस स्टैंड स्थित श्रीमाया होटल के सामने से तीन बाइक चोरी होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों को सोसाइटी मैदान के पास से पकड़ा।