कोर्ट में पेशी करके बाइक से लौट रहा था वृद्ध, हाइवे पर कंटेनर ने मारी टक्कर, मौके पर ही दम तोड़ा👇
मुरैना। शहर में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार बुजुर्ग को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान दयाराम सिंह गुर्जर निवासी नूराबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दयाराम सिंह कोर्ट में पेशी के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने पीछे से आए कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। बुजुर्ग की मौत से आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश देकर स्थिति संभालने का प्रयास किया।