बिजावर: लहर गांव: निर्माणाधीन हाईवे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, 3 घंटे तक आवाजाही ठप
बिजावर अनुभाग के लहर गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों ने हाइवे चौड़ीकरण कार्य को लेकर निर्माणाधीन सड़क पर जाम लगा दिया। जाम के चलते करीब तीन घंटे तक यात्री रास्ते में फंसे रहे और यातायात पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि अधूरे और धीमे निर्माण कार्य से लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों क