अतरी: बिजली करंट की चपेट में आने से दो की मौत
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के निम्थु गांव में गुरुवार को बिजली करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि अविनाश कुमार ने अपने तालाब को चारों ओर से कटैला तार से घेर रखा था, जिसमें बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। इसी दौरान 10 वर्षीय सागर कुमार उस तार की चपेट में आ गया। उसके