पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े युवक को मोतिहारी पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल से आतंकी हमले का वीडियो,फोटो और देश विरोधी रील्स मिला
मोतिहारी:-पाकिस्तान के शहजाद शेख भट्टी नेटवर्क से जुड़े गुर्गे मोतिहारी में पकड़ा गया।गिरफ्तार ब्यक्ति के मोबाइल से आतंकी हमले से जुड़े वीडियो, फोटो के साथ देश विरोधी रील्स मिले है।अब पुलिस जांच में जुटी है कि गिरफ्तार युवक के साथ अन्य कौन कौन लोग पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े है जिसका जांच के बाद विस्तृत खुलासा हो सकता है।गिरफ्तार युवक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र बिसरहिया गांव निवासी समसुल हक के पुत्र मोहम्मद सेयाज आलम के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना के द्वारा बिसरहिया गांव के करीब वाहन चेकिंग की जा रही थी तभी पुलिस की गस्ती देख एक युवक भागने का प्रयास किया तब तक पुलिस के द्वारा पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ के साथ इलेक्ट्रॉनिक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जिस मोबाइल में आतंकी हमले से जुड़े वीडियो फोटो और देश विरोधी रील्स प्राप्त हुआ। वही पूछताछ में गिरफ्तार युवक के द्वारा स्वीकार किया गया पाकिस्तान शहजाद शेख भट्टी नेटवर्क से जुड़े अली गुज्जर के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में हैं। वही मोतीहारी पुलिस जप्त मोबाइल से मिले डिजिटल पेज और सोशल मीडिया संपर्कों की जांच में जुटी है।
मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है, गिरफ्तार युवक की नेटवर्क पाकिस्तान से होने की बात सामने आई है कई साक्ष्य गिरफ्तार युवक के मोबाइल से प्राप्त किया गया है।मोतीहारी पुलिस गिरफ्तार यूवक का नेटवर्क पाकिस्तान एवं भारतीय क्षेत्र में किन-किन लोगों से है विस्तृत जांच में जुटी है। गिरफ्तार युवक के बरामद मोबाइल से मिली साक्ष्य के आधार पर विस्तृत जांच की जा रही है मोतीहारी पुलिस के द्वारा कई सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी प्रदान कर दी गई है #FecebookViralVideo #fecbookviralpost #nonfollowers #feliz