आगामी 2 अक्टूबर की तैयारी को लेकर जदयू कार्यालय में बैठक।
यह बैठक जिला अध्यक्ष एवं शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी के नेतृत्व में पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान आगामी 2 अक्टूबर को जीविका के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक रणधीर कुमार सोनी ने बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर शुरू हुई जीविका योजना के 20 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को शेखपुरा जिले की सभी जीविका दीदियों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीविका योजना के माध्यम से बिहार की लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।जीविका से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार और विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना रही हैं। विधायक ने कहा कि जीविका योजना के संचालन में यदि किसी प्रकार की कमी या समस्या सामने आती है, तो उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
यह कार्यक्रम सर्किट हाउस के पीछे अशोका सम्राट भवन में आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर विधायक रणधीर कुमार सोनी, एमएलसी ललन प्रसाद, मनोज कुशवाहा, राहुल कुमार, ब्रह्मदेव कुशवाहा, मनोज राम सहित जदयू के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।