पिपरा थाना क्षेत्र के एन-एच 27 पर चकबारा कट के समीप सड़क दुर्घटना में बाईक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृत युवक की पहचान पीपरा थाना क्षेत्र के इमलिया भगवानपुर निवासी सोनू कुमार 23 वर्ष के रूप में की गई है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। जानकारी शनिवार शाम करीब 05 बजे मिली।