लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित लायंस क्लब परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया
शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित लायंस क्लब परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रविवार की पूर्वाह्न 11:35 पर किया गया। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन को लेकर लखीसराय के 33 वार्ड एवं जिले के सातों प्रखंड क्षेत्र से काफी संख्या में वृद्ध असहाय महिला एवं पुरुष जांच शिविर में पहुंचे। जहां जांच कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया।