फुलवारी: फुलवारी शरीफ, बिड़ला कॉलोनी: दुर्गा मंदिर के पास बाइकर्स गैंग ने तीन युवकों को पिस्टल के बट से मारा
फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के बिड़ला कॉलनी स्थित दुर्गा मंदिर के पास बाइकर्स गैंग ने मामूली बात को लेकर तीन युवकों का पिस्टल के बट से मारकर सर फोड़ दिया। पीड़ित ने इस संबंध तीन लोगों को नामजद करते हुए 15अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है।थानाध्यक्ष गुलाम शहवाज आलम ने बताया कि पुलिस मामले कि छानबीन करने में जुटी हुई है।