पथरिया: दमोह-कटनी फोरलेन को कैबिनेट की मंजूरी, ₹4,470 करोड़ से बनेगा 105 KM मार्ग; पथरिया विधायक व राज्यमंत्री लखन पटेल ने दी बधाई
Patharia, Damoh | Sep 30, 2026 पथरिया। विधायक व राज्यमंत्री लखन पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश कैबिनेट ने ₹4,470 करोड़ की लागत से बनने वाले 105 किमी लंबे दमोह-कटनी फोरलेन मार्ग को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि मार्ग बुंदेलखंड और महाकौशल को जोड़ेगा। इससे आवागमन सुगम होने के साथ व्यापार, परिवहन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पटेल ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी।