सारण तटबंध पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, सुरक्षा एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
मकेर प्रखंड के हेजलपुर एवं बाघाकोल में संभावित रिसाव की सूचना पर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डीएम श्री वैभव श्रीवास्तव ने प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं निरीक्षण कर सुरक्षात्मक कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
तटबंध पर निरोधात्मक कार्य जारी
मकेर प्रखंड के बाघकोल पंचायत में पशु चिकित्सा शिविर एवं एमवीयू के माध्यम से पशुओं का उपचार
प्रभावित क्षेत्र में कम्युनिटी किचन संचालित
ड्राई राशन पैकेटिंग एवं राहत व्यवस्था जारी
नाव, SDRF/NDRF एवं अन्य आपात व्यवस्थाएं सक्रिय
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील है कि तटबंध एवं नदी के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
3 views | Saharsa, Bihar | Sep 30, 2026