हरिद्वार: आर्यनगर के पास दुर्गा चौक पर पहुंचा जंगली हाथी, वीडियो हुआ वायरल
हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों का आना बदस्तूर जारी है। गुरुवार सुबह यहां आर्यनगर के पास दुर्गा चौक तक एक जंगली हाथी पहुंच गया। गनीमत रही कि जंगली हाथी सुबह के समय आया वरना दिन में भीड़भाड़ वाले इस स्थान पर बड़ी घटना घट सकती थी। दुर्गा चौक पहुंचे जंगली हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है।