हरिद्वार: अहबाब नगर से 106 ग्राम चरस और ₹5100 नकद के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अहबाब नगर में 106 ग्राम चरस और ₹5100 नकद के साथ एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला रूबीना को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। NDPS एक्ट में भी महिला के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।